नि:शुल्क वास्तु टिप्स पर आपका स्वागत है...


जिन्दगी में आने वाली समस्याओ से बचने के लिए नि:शुल्क वास्तु टिप्स या टोटके इस साईट पर प्राप्तकरे...
आपके सवालों के यहाँ नि:शुल्क जबाब भी दिए जायेगे।

ईश्वर आप सब का कल्याण करे !!!

मकान में रसोई व्यवस्था...


  • रसोईघर को पूजाघर,शौचालय अथवा शयनकक्ष के नीचे थ्व ऊपर नहीं बनाना चाहिए |रसोईघर मुख्य भवन अथवा फ़्लैट के दक्षिण पूर्व कोने में होना चाहिए |
  • रसोईघर का मुख्य चबूतरा पूर्व और दक्षिण-पूर्व में होना चाहिए |
  • स्टोव अथवा गैस बर्नर दक्षिण पूर्व कोने में दीवार से कुछ इंच दूर हों चाहिए |
  • रसोईघर के चबूतरे के निकट 'एल 'आकार का एक एनी चबूतरा दक्षिणी दीवार के निकट माइक्रोवेव,ओवे,मिक्सर,ग्राइंडर आदि रखने के लिए बहुत उपयोगी होगा|
  • जहां तक संभव हो,सिंक चबूतरे के उत्तर पूर्व में होनी चाहिए|जल पात्र और बर्तन आदि उत्तर पूर्व कि और रखने चाहिए |
  • गैस बर्नर रसोईघर के मुख्यद्वार के सामने नहीं होना चाहिए |
  • रसोईघर कि पूर्व और पश्चिम दिशा में हवा के लिए एक या दो खिडकी अथवा वायु-छिद्र होने चाहिए |वायु छिद्र में एग्जास्ट पंखा लगाना उपयोगी है |
  • रसोईघर में रखी भोजन्मेज उत्तर-पश्चिम /पश्चिम कि और हो |
  • हल्का सामन पूर्व अथवा उत्तर में रखा जा सकता है |
  • खाना पकाते समय मुंह पूर्व कि और होना चाहिए |
  • रसोईघर के दीवारों और फर्श का रंग पीला,नारंगी,गुलाबी,चिक्लेती,अथवा लाल होना चाहिए |जहां तक संभव हो काला नही होना चाहिए |
  • यदि रसोईघर में फ्रिज हो तों उसे दक्षिण-पूर्व,दक्षिण,पश्चिम अथवा उत्तर दिशा में रखना,कोने से एक फुट दूर |वरना यह हमेशा खराब रहेगा |
  • उत्तर-पूर्व में स्थित रसोईघर मानसिक परेशानियां बदाता है |और इसके कारण बड़ी हनी हो सकती है |
  • यदि रसोईघर उत्तर पश्चिम में होता है तों खात्च बढता है |उत्तर दिशा में रसोईघर सबसे खतरनाक होता है |यह कुबेर का स्थान है,यहाँ रसोई होने पर खर्च आशा से अधिक होने लगता है |
  • रसोईघर में जो पकाएं सबसे पहले उसे अग्नि को अम्र्पित करें |इससे घर में शान्ति और सम्पन्नता बनी रहती है |

No comments:

Post a Comment