नि:शुल्क वास्तु टिप्स पर आपका स्वागत है...


जिन्दगी में आने वाली समस्याओ से बचने के लिए नि:शुल्क वास्तु टिप्स या टोटके इस साईट पर प्राप्तकरे...
आपके सवालों के यहाँ नि:शुल्क जबाब भी दिए जायेगे।

ईश्वर आप सब का कल्याण करे !!!
Showing posts with label अग्नि कोण. Show all posts
Showing posts with label अग्नि कोण. Show all posts

वास्तुदोष और उसके परिणाम


दक्षिण नैॠत्य द्वार - घर की स्त्री को हानि
उत्तर- ईशान का द्वार - पूर्ण सुख व उन्नति का आधार
पश्चिम का द्वार - सुख व कुशलता का द्वार
पूर्व का द्वार -शुभता की मुख्य भेंट
उत्तर में द्वार बनायो - सुख को भी मार्ग दिखाओ
पूर्व की ऊँची दीवार - स्वास्थ्य सदा रहे खराब
पश्चिम में टेडी दीवार - अनिष्ट की लगे कतार
ईशान कमरे का पूर्वद्वार - सुख सम्पति अपार
ईशान कमरे का उत्तर द्वार - बरसे धन बारम्बार अपार
पूर्व पश्चिम सीढ़ी हो - जग में राजा समान जियो
पूर्व को अलमारी होना - अपनी सारी सम्पति खोना.
दक्षिण में रखी अलमारी - दौलत आने की बारी
पश्चिम में हो जब आँगन - पूर्व में भी अवश्य हो आँगन
दक्षिण की ऊँची दीवार - घर में सुख रहे अपार
पश्चिम का नाला - सुख सम्पति हरने वाला
पूर्व का स्नानघर - सुख सम्पति भरे अपार
बच्चे जब उत्तर में सोयें -आशाओं के दीप जलाएं
दम्पति ईशान में सोयें -विकलांग बच्चा अवश्य पायें
उत्तर सर कर नहीं सोना -स्वास्थ्य नहीं है खोना
सेप्टिक टैंक दक्षिण में -जीवन हो संकट में
घर के ईशान में अलमारी -दरिद्र से भर लो घर भारी
दक्षिण का उच्च चबूतरा -दौलत से आये हजारों जेवर
पूर्व का उच्च चबूतरा -पुरुष हमेशा खाए फटकार
मुख्यद्वार पर माँ दुर्गा विराजे -घर को उपरी हवा सदा त्यागे
दम्पति ईशान में सोना - विकलांग संतान होना
उत्तर सर करके नही सोना - स्वास्थ्य नहीं है खोना .
पश्चिम में सेप्टिंक टैंक होना-घर में रोगों का होना
पश्चिम में तुलसी लगाओ -महिला का स्वास्थ्य बनाओ
बाथरूम में खुला नमक रखो -बीमारी को दूर भगाओ
सीडी मुड़े बाएँ से दायें -भाग्य भी चढ़े आसानी से
मुख्य द्वार के सामने हो कोई कोना -घर में सुख न होना
- * * * -

आज दिनांक ५ फ़रवरी २००९ के ५ टोटके

  • सुबह उठ कर सबसे पहले घर की मालकिन अगर एक लोटा पानी घर के मुख्य द्वार पर डालती है तो घर में लक्ष्मी देवी के आने का रास्ता खुल जाता हैं।
  • अगर आप चाहते हैं की घर में सुख शान्ति बनी रहे तो हर एक अमावास के दिन घर की अच्छी तरह सफाई करके (बेकार सामान घर में न रखें) कच्ची लस्सी का छिट्टा देकर ५ अगरबत्ती जलाइए।
  • महीने में २ बार किसी भी दिन घर में उपला जलाकर लोबान व गूगल की धुनी देने से घर में उपरी हवा का बचाव रहता हैं तथा बीमारी दूर होती है।
  • आपके घर में अगर अग्नि कोण में पानी की टंकी रखी हो तो घर में कर्जा व बीमारी कभी समाप्त नही होती है इससे बचने के लिए इस कोने में एक लाल बल्ब लगा दें जो हर वक्त जलता रहे।
  • नमक को कभी भी खुला न रखें।