- रसोईघर को पूजाघर,शौचालय अथवा शयनकक्ष के नीचे थ्व ऊपर नहीं बनाना चाहिए |रसोईघर मुख्य भवन अथवा फ़्लैट के दक्षिण पूर्व कोने में होना चाहिए |
- रसोईघर का मुख्य चबूतरा पूर्व और दक्षिण-पूर्व में होना चाहिए |
- स्टोव अथवा गैस बर्नर दक्षिण पूर्व कोने में दीवार से कुछ इंच दूर हों चाहिए |
- रसोईघर के चबूतरे के निकट 'एल 'आकार का एक एनी चबूतरा दक्षिणी दीवार के निकट माइक्रोवेव,ओवे,मिक्सर,ग्राइंडर आदि रखने के लिए बहुत उपयोगी होगा|
- जहां तक संभव हो,सिंक चबूतरे के उत्तर पूर्व में होनी चाहिए|जल पात्र और बर्तन आदि उत्तर पूर्व कि और रखने चाहिए |
- गैस बर्नर रसोईघर के मुख्यद्वार के सामने नहीं होना चाहिए |
- रसोईघर कि पूर्व और पश्चिम दिशा में हवा के लिए एक या दो खिडकी अथवा वायु-छिद्र होने चाहिए |वायु छिद्र में एग्जास्ट पंखा लगाना उपयोगी है |
- रसोईघर में रखी भोजन्मेज उत्तर-पश्चिम /पश्चिम कि और हो |
- हल्का सामन पूर्व अथवा उत्तर में रखा जा सकता है |
- खाना पकाते समय मुंह पूर्व कि और होना चाहिए |
- रसोईघर के दीवारों और फर्श का रंग पीला,नारंगी,गुलाबी,चिक्लेती,अथवा लाल होना चाहिए |जहां तक संभव हो काला नही होना चाहिए |
- यदि रसोईघर में फ्रिज हो तों उसे दक्षिण-पूर्व,दक्षिण,पश्चिम अथवा उत्तर दिशा में रखना,कोने से एक फुट दूर |वरना यह हमेशा खराब रहेगा |
- उत्तर-पूर्व में स्थित रसोईघर मानसिक परेशानियां बदाता है |और इसके कारण बड़ी हनी हो सकती है |
- यदि रसोईघर उत्तर पश्चिम में होता है तों खात्च बढता है |उत्तर दिशा में रसोईघर सबसे खतरनाक होता है |यह कुबेर का स्थान है,यहाँ रसोई होने पर खर्च आशा से अधिक होने लगता है |
- रसोईघर में जो पकाएं सबसे पहले उसे अग्नि को अम्र्पित करें |इससे घर में शान्ति और सम्पन्नता बनी रहती है |
नि:शुल्क वास्तु टिप्स पर आपका स्वागत है...
जिन्दगी में आने वाली समस्याओ से बचने के लिए नि:शुल्क वास्तु टिप्स या टोटके इस साईट पर प्राप्तकरे...
आपके सवालों के यहाँ नि:शुल्क जबाब भी दिए जायेगे।
ईश्वर आप सब का कल्याण करे !!!
Showing posts with label वास्तु टिप्स. Show all posts
Showing posts with label वास्तु टिप्स. Show all posts
मकान में रसोई व्यवस्था...
लाल किताब,शनि एवं वास्तु विचार...
लाल किताब में वास्तु अर्थात भवन या मकान का कारण ग्रह शनि है |किसी कि जन्कुंडली में शनि उच्च का हो तों उसे भवन सुख मिलता है |इसके विपरीत शनि,नीच,अस्त या श्रीण शत्रु ग्रहों से युक्त हो तों जातक को मकान सुख से वंचित रखता है |किसी भी जन्कुंडली में भारतीय ज्योतिषानुसार चतुर्थ स्थान मकान कारक माना गया है |लेकिन लाल किताब में मकान का कारक द्रितीय स्थान या दूसरे घर को माना गया है |सांतवे भाव से भवन के सुख दुःख का विचार किया जाता है |
मनुष्य पर ग्रहों का शुभाशुभ प्रभाव पड़ता है और लाल किताब में ग्रहों को जजों कि संज्ञा दी गयी है |इसमें भी शनि को मुख्य न्यायाधीश माना गया है |अत शनि का भावानुसार शुभाशुभ फल प्रथम बतलाय जा रहे हैं |किसी भी व्यक्ति द्वारा जब स्वयम का मकान बनाया जाता है तों मकान बनाने के प्रारंभिक ३ से १८ वर्षों के दौरान शनि का उस भवन पर शुभाशुभ प्रभाव पड़ता है,जिससे व्यक्ति का जीवन भी प्रभावित होता है |
- लाल किताब के अनुसार जन्कुंडली में यदि शनि पहले घर में हो और सांत्व व दसवां घर खाली हो तों शुभ फलों कि प्राप्ति होती है |वरना वः लोगों का ॠणी हो जाता है |
- यदि शनि दूसरे स्थान में हो तों व्यक्ति मकान का निर्माण मध्य में न रोकें |ऐसा करने से वो सुखी रहेगा वरना उप परिणाम भुगतने पढ सकते हैं |
- यदि शनि तीसरे घर में हो तों व्यक्ति मकान बना लेने के बाद तीन कुत्ते पाले |ऐसा करने से व्यक्ति सुखी रहेगा वरना दुःख भोगने होंगे |
- यदि शनि चौथे घर में हो तों व्यक्ति किराए के मकान में रह ले,व्ही अच्छा है|क्यूंकि निजी मकान बनवाने से सास,माँ,मामा,दादी आदि को कष्ट उठाने होंगे |
- यदि शनि पांचवे घर में हो और व्यक्ति निजी मकान बनवाय तों संतान को पीड़ा रहेगी |इसके विपरीत यदि संतान्द्वारा निर्मित मकान में रहे तों ठीक रहेगा |व्यक्ति स्वयम का मकान यदि बनवाय तों ४८ कि उम्र पार करके ही बनवाए |मकान बनवाने से पहले खुदाई के समय या उससे पहले पूजन करके छोड़ दे इसे अशुभ फल नष्ट हो जायेंगे |
- यदि शनि छठे घर में हो तों व्यक्ति ३६ से ३९ कि उम्र होने पर ही मकान बनवाए अन्यथा बेटी कि ससुराल में परेशानी उत्पन्न हो जायेगी |
- यदि शनि सांतवे घर में हो तों व्यक्ति मकान बनवाने पर सुखी रहता है |तथा वह एक के बाद एक मकान बनाता रहता है |या बना हुआ ही खरीदता रहता है |ऐसा तभी होता है जब शनि शुभ हो |वरना अपना भी मकान बेचना पड़ता है |
- यदि शनि आठवे घर में हो व्यक्ति मकान बनाने लगे तों उसे कई समस्यायों का सामना करना पड़ता है|वह कष्ट में रहता है |लेकिन अगर राहू-केतु शुभ हों तों अच्छे फल भी मिलते है |
- यदि शनि नवें घर में हो तों व्यक्ति मकान बनाना तब प्रारंभ करे जब घर में कोई स्त्री गर्भ से हो|ऐसा व्यक्ति मकान निर्माण में अपना पैसा लगायेगा तों पिता कि मौत देखेगा |इसका हल है कि अपना पैसा ॠण चुकाने में ही प्रयोग करे |मकान एक या दो ही बनाए |
- यदि शनि दसवें घर में हो और उसे अपना मकान बनाकर रहे तों उसे सुख प्राप्त नहीं होता |अपने मकान में जाते ही वह दरिद्र हो जाता है|इससे अच्छा यही है कि वह किराए के मकान में रहे |
- यदि शनि ग्यारहवें घर में हों तों व्यक्ति बुदापे में मकान बनवाता है |
- यदि शनि बारहवें घर में हो तों व्यक्ति को आयातकार मकान बनवाना शुभ रहेगा |मकान बनवाते समय अनेक दीक्क्तों का सामना करना पड़ता है |अत:धीरे-धीरे बनवाने में ही फायदा है |लें बनवाता रहे |निर्माण कार्य रोके नहीं |
मकान के दरवाजे का फल:
- पूर्व दिशा :यदि मकान का दरवाजा पूर्व दिशा में हो तों शुभ रहता है |ऐसे घर में विशवास पात्रों का आगमन होता रहता है |पश्चिम दिशा में ठीक सामने दरवाजा रखें |
- उत्तर दिशा:यदि मकान का दरवाजा उत्तर दिशा में है तों यात्राएं लंबी होती है और फलदायी होती है |वचार भी आध्यात्मिक व पवित्र होते है |
- पश्चिम दिशा:यदि मकान का दरवाजा पश्चिम दिशा में है तों भी शुभफल देने वाला होता है व्यक्ति धीरे धीरे आगे बड़ता है |परन्तु खतरा नही रहता है |
- दक्षिण दिशा :यदि मकान का दरवाजा दक्षिण दिशा में हो तों यह अशुभ होता है |उस घर का मालिक खुद भी दुखी रहता है और उस घर में रहने वाली औरतें भी दुखी रहती हैं |दक्षिण दिशा के दरवाजे वाले मकान में कायदे क़ानून के विरुद्ध कार्यों का दब दबा रहता है |ऐसे मकान के अशुभ प्रभाव को खतम कर शुभ में बदलने के लिए दान में बकरी देनी चाहिए |और बुध ग्रह कि चीज़े और साबुत मुंग,मुंग छिलका,टोपी,बक्सा,मिटटी के बर्तन भी दान में देने चाहिए |
कुछ महत्वपूर्ण बातें:
लाल किताबअनुसार जो मकान पुष्य नक्षत्र से बनना शुरू होकर पूरा भी इसी नक्षत्र में हो तों अति शुभ होता है |लेकिन शुभ समय में वास्तु पूजन अवश्य करवाना चाहिए|
मकान के दायीं और अंधी कोठरी बनवाएं अर्थात प्रकाश कि व्यवस्था वहाँ न करें|दरवाजे का प्रकाश व हवा ही ठीक है |इससे ज्यादा प्रकाश तबाही का कारण होता है |
लाल किताब के अनुसार उत्तर-पूर्व दिशा में चाँद का स्थान होता है|अत:वहाँ भारी सामान रखने से अहुभ फल मिलता है |
किसी भी मकानमें दक्षिण कि दीवार कि और एक कटोरी में दिन,कपूर व घी रखें जिससे धन व स्त्री धन महत्वपूर्ण रहेगा |
Subscribe to:
Posts (Atom)
