नि:शुल्क वास्तु टिप्स पर आपका स्वागत है...
जिन्दगी में आने वाली समस्याओ से बचने के लिए नि:शुल्क वास्तु टिप्स या टोटके इस साईट पर प्राप्तकरे...
आपके सवालों के यहाँ नि:शुल्क जबाब भी दिए जायेगे।
ईश्वर आप सब का कल्याण करे !!!
घर में वास्तु दोष होने पर परिवार के सदस्यों को आर्थिक,
शारीरिक और मानसिक परेशानियाँ उठानी पड़ती हैं|
इन सभी परेशानियों से बचने के लिए जरूरी है की हमारे घर के सभी वास्तुदोष दूर किये जायें या उन्हें सुधारा जाये|
यदि आप किराये के मकान में रहते हैं और वहां कोई वास्तु दोष है तो आप घर में बिना कोई तोड़ फोड़ किये उन दोषों को दूर कर सकते हैं|
कुछ बातों का ध्यान रखा जाये तो किराये के घर में भी वास्तु दोष से छुटकारा पाया जा सकता है|
जैसे-
- भवन का उत्तर-पूर्व का भाग अधिक खाली रखें|
- दक्षिण-पश्चिम दिशा के भाग में अधिक भार या समान रखें|
- पानी की सप्लाई उत्तर-पूर्व से लें|
- शयनकक्ष में पलंग का सिरहाना दक्षिण दिशा में रखें और सोते समय सिर दक्षिण दिशा में वे पैर उत्तर दिशा में रखें|यदि ऐसा न हो तो पश्चिम दिशा में सिरहाना व सिर कर सकते हैं|
- भोजन दक्षिण-पूर्व की और मुख करके ग्रहण करें|
- पूजास्थल उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करें यदि अन्यदिशा में हो तो पानी ग्रहण करते समय मुख ईशान(उत्तर-पूर्व)कोण की और रखें|
अगर आप पैसों की कमी से जूझ रहे हैं|
घर में आमदनी से अधिक खर्च आपके लिए अक्सर मानसिक तनाव का कारण बन जाता है तो नीचे लिखे वास्तुप्र्योग अपना कर आप माँ लक्ष्मी की प्रसन्नता प्राप्त कर सकते हैं|
- साल में एक दो-बार हवन करें|
- घर में अधिक कबाड़ इकठ्ठा न करें|
- शाम के समय एक बार पूरे घर की लाइट जरूर जलाएं|इस समय घर में लक्ष्मी का प्रवेश होता है|
- सुबह-शाम सामूहिक आरती करें|
- महीने में एक या दो बार उपवास करें|
- घर में हमेशा चन्दन और कपूर की खुशबु का प्रयोग करें|
- जो व्यक्ति श्रेष्ट धन की इच्छा रखते हैं व रात्रि में सताईस हकिक पत्थर लेकर उसके ऊपर लक्ष्मी का चित्र स्थापित करें,तो निश्चय ही उसके घर में अधिक उन्नति होती है|
- यदि ग्यारह हकिक पथेर लेकर किसी मंदिर में चदा दें|कहें की अमुक कार्य में विजय होना चाहता हूँ तो निश्चय ही उस कार्य में विजय प्राप्त होती है|