नि:शुल्क वास्तु टिप्स पर आपका स्वागत है...


जिन्दगी में आने वाली समस्याओ से बचने के लिए नि:शुल्क वास्तु टिप्स या टोटके इस साईट पर प्राप्तकरे...
आपके सवालों के यहाँ नि:शुल्क जबाब भी दिए जायेगे।

ईश्वर आप सब का कल्याण करे !!!
Showing posts with label रोटी. Show all posts
Showing posts with label रोटी. Show all posts

११ फ़रवरी २००९ के ५ टोटके

  • घर में पैसा रखने वाली अलमारी का मुंह उत्तर की तरफ़ रखे, ऐसा करने से घर में लक्ष्मी बदती है।
  • किसी भी रोज़ संध्याकाल में गाय को कच्चा ढूढ़ मिटटी के किसी बर्तन में भरकर बाएँ हाथ से नज़र लगे बच्चे के सर से सात बार उतारकर चौराहे पर रख आयें या किसी कुत्ते को पिला दे, नज़र दोष दूर हो जायेगा।
  • घर के किसी भी कार्य के लिए निकलते समय पहले विपरीत दिशा में ४ पग जावें, इसके बाद कार्य पर चले जाएँ, कार्य जरूर बनेगा।
  • परिवार में सुख-शान्ति और सम्रद्धि के लिए प्रतिदिन प्रथम रोटी के चार बराबर भाग करें, एक गाय को, दूसरा काले कुत्ते को, तीसरा कौए को और चौथा चौराहे पर रख दें।
  • हल्दी की ७ साबुत गाठें ७ गुड़ की डलियाँ, एक रूपये का सिक्का किसी पीले कपड़े में वीरवार को बांधकर रेलवे लाईन के पार फेंक दें, फेंकते समय अपनी कामना बोलें, इच्छा पूर्ण होने की सम्भावना हो जायेगी।

दिनांक ६ फ़रवरी २००९ के ५ टोटके

  • आपके घर में जितने दरवाजे हैं उनमे समय पर तेल देना चाहिए, दरवाजों में से किसी प्रकार की आवाज़ नही आनी चाहिए, अगर ऐसा होता है तो घर में क्लेश रहता है।
  • हर रोज घर की पहली रोटी गाय को व आखिरी रोटी कुत्ते को दी जाए तो घर की तरक्की को कोई नही रोक सकता।
  • घर में कच्चा हिस्सा जरूर होना चाहिए और उसमे तुलसी का पौधा लगायें, आपके काम में कभी कोई रुकावट नही आयेगी।
  • सुबह उठकर अपने दोनों हाथों को अपने मुंह पर फेरकर हाथ देखने से किस्मत चमकती हैं।
  • घर में बरकत व तरक्की के लिए शनिवार को गेहूं पिसवायें व उसमे १०० ग्राम काले चने व ७ तुलसी के पत्ते मिलाएं।