- साबुत काले उड़द में मेहँदी मिलाकर जिस दिशा में वर या वधु का घर हो उस तरफ़ फेंक देने से वर-वधु में प्यार बढता है, क्लेश समाप्त हो जाता है। यह क्रिया जहाँ पर विवाह हुआ हो वहीं से करनी है।
- एक लोटा पानी में रुद्राक्ष के पाँच दाने डालकर शाम को रख दें। प्रातः वह जल पीयें और इसके बाद लोटे में दुबारा जल भरकर वहीं दाने दाल दें। २४ घंटें बाद वह जल फ़िर सेवन करें। यह रुद्राक्ष जल उदर विकार को नष्ट करके रक्त संचार में सहायक बनता है।
- दक्षिणावर्ती शंख जहाँ भी रहता है, दरिद्रता वहां से पलायन कर जाती है।
- एकाक्षी नारियल के सिरे पर तीन के स्थान पर दो बिन्दु होतें हैं। इस की पूजा करने से घर में सुख-शान्ति और लक्ष्मी का वास होता है।
- गाय को अपनी थाली की रोटी खिलाने वाला सदा सात्विक और प्रसन्न रहता है। गाय का ढूध पीने से बल बुद्धि का विकास होता है। गाय का मूत्र घर के भूत-पिशाच को भगाता है।
नि:शुल्क वास्तु टिप्स पर आपका स्वागत है...
जिन्दगी में आने वाली समस्याओ से बचने के लिए नि:शुल्क वास्तु टिप्स या टोटके इस साईट पर प्राप्तकरे...
आपके सवालों के यहाँ नि:शुल्क जबाब भी दिए जायेगे।
ईश्वर आप सब का कल्याण करे !!!
Showing posts with label लक्ष्मी. Show all posts
Showing posts with label लक्ष्मी. Show all posts
१२ फ़रवरी २००९ के ५ टोटके
१० फ़रवरी २००९ के ५ टोटके
- अगर आपको किसी धार्मिक स्थान पर कुछ पैसे अचानक मिल जातें हैं तो आप उन्हें लेकर लाल या पीले कपड़े में बांधकर घर में रखें तो माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
- जिनके विवाह में बाधा आ रही हो तो १२०० ग्राम चने की दाल, सवा किलो ढूध वीरवार को २ बार दान करने से यह बाधा दूर हो जाती है।
- यदि पति-पत्नी में क्लेश रहता है तो अपने शयन कक्ष में हर रोज़ मुसक कपूर जलाया करें इस से प्रेम बढेगा।
- अगर आप कारोबार के लिए कोई जगह देख रहें हैं तो वो जगह शेरमुंह होनी चाहिए, ऐसी जगह पर कारोबार करने से कारोबार दिन प्रतिदिन बढता है।
- अगर आप रहने के लिए जगह देख रहें हैं तो वो जगह गौमुखी होनी चाहिए, ऐसी जगह पर रहने से घर में सुख-शान्ति बनी रहती है।
दिनांक ७ फ़रवरी २००९ के ५ टोटके
- जब भी आप रूपये गिनतें हैं तो कभी भी हाथों को थूक लगाकर न गिनें इससे लक्ष्मी का अपमान होता है।
- यदि आपके पास कभी भी कोई खुसरा / हिजडा कुछ दान मांगता है तो उसे अपनी इच्छा अनुसार कुछ दान जरूर करना चाहिए तथा उसके बाद उससे विनती करके उसके पास से कुछ रुपये ले लेवें उस रुपये को एक लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख लेवें, आपके घर में माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
- अगर आपको अक्सर चोटें लगतीं रहतीं हैं या दुर्घटनाएं होतीं रहतीं हैं तो मून स्टोन के साथ मूंगा धारण करें, लाभ होगा। शुक्ल पक्ष के पहले मंगलवार को लाल कपड़े में ८ छुवारे बांधकर अपनी गाड़ी या मशीनरी में रखे, कभी नुकसान नही होगा।
- पढनें वाले विधार्थी पूर्व की तरफ़ मुंह करके पड़ें तो इनकी यादाश्त बढेगी, पढाई अच्छी होगी।
- पढ़तें वक्त वायव के कमरे में न पढ़े यहाँ बैठ कर पढने से यादाश्त कमजोर रहेगी और पढ़ा हुआ भी याद नही रहेगा
Subscribe to:
Posts (Atom)