नि:शुल्क वास्तु टिप्स पर आपका स्वागत है...


जिन्दगी में आने वाली समस्याओ से बचने के लिए नि:शुल्क वास्तु टिप्स या टोटके इस साईट पर प्राप्तकरे...
आपके सवालों के यहाँ नि:शुल्क जबाब भी दिए जायेगे।

ईश्वर आप सब का कल्याण करे !!!
Showing posts with label पति. Show all posts
Showing posts with label पति. Show all posts

८ फरवरी २००९ के ५ टोटके

  • जिन बच्चों का मन पढ़ाई में नही लगता या पढ़ाई करते वक्त नींद आती है उनके कमरे में हरे रंग के परदे लगायें तथा पढ़ाई शुरु करने से पहले बच्चे माँ सरस्वती का ध्यान करके २१ बार "ॐ येंम सरस्वती नमः" का जप करके पढ़ें तो पढ़ाई में मन लगेगा।
  • अगर बच्चे को बार-बार नजर लगती है तो ५० ग्राम फिटकरी २१ बार बच्चे के सर से वार कर चौराहे पर फेंकने से नजर दोष समाप्त हो जाता है।
  • १ निम्बू लेकर हनुमान जी का मंत्र "ॐ हनुमंते नमः " बोलकर बच्चे के सर से पाँव तक ७ बार वार कर घर का कोई व्यक्ति निम्बू के ४ टुकडें करके चौराहे पर फेंक दे, इससे भी नज़र दोष समाप्त हो जाता है।
  • रविवार को थोड़ा सिंधूर पति के बिस्तर पर दाल दें व दूसरे दिन सुबह नहा कर माँ पार्वती जी का ध्यान करके उस सिंधूर से अपनी मांग भर लें, पति के साथ सम्बन्ध अच्छे हो जातें हैं।
  • अगर आप आर्थिक रूप से परेशान हैं या कारोबार में कोई परेशानी है तो ७ शुक्रवार ९ साल से कम उमर की कंजकों को खीर व मिश्री का प्रसाद देने से यह परेशानी दूर हो जाती है।