नि:शुल्क वास्तु टिप्स पर आपका स्वागत है...


जिन्दगी में आने वाली समस्याओ से बचने के लिए नि:शुल्क वास्तु टिप्स या टोटके इस साईट पर प्राप्तकरे...
आपके सवालों के यहाँ नि:शुल्क जबाब भी दिए जायेगे।

ईश्वर आप सब का कल्याण करे !!!
Showing posts with label घर में कैसे फूल न लगायें. Show all posts
Showing posts with label घर में कैसे फूल न लगायें. Show all posts

कैसे फूल न लगायें जायें...


घर की खूबसूरती बढाने और वातावरण को सकारात्मक बनाये रखने के लिए फूल लगाने की परम्परा है|फूलों से घर के सदस्यों को ख़ुशी और शान्ति महसूस होती है,लेकिन पुष्प कैसे लगाने चाहिए इस सम्बन्ध में कई नियम बताये गये हैं|
घर में फूल लगाने के सम्बन्ध में अक्सर कहा जाता है की कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस आदि को घर में नहीं लगाना चाहिए क्यूंकि कांटे नेगेटिव एनर्जी को सक्रिय कर देते हैं|साथ में इन्हें अशुभ भी माना जाता है|घर में हमेशा खुशबूदार और सुन्दर फूलों के पौधे ही लगाना चाहिए|इससे हमारा मन प्रसन्न रहता है|साथ ही इन्हें शुभ भी माना जाता है|घर में बोनसाई पौधे भी नही रखने चाहिए|यह पौधे सुंदर जरुर होते हैं परन्तु यह हमारे विकास को रोकते हैं|घर या कार्यस्थल की सकारात्मक ऊर्जा को बदानेके लिए ताजा फूल आवश्यक हैं|

मुरझाये फूल पत्तियां नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करती हैं|प्लास्टिक या रेशम के फूल भी घर में सजा सकते हैं किन्तु इनकी साफ़ सफाई समय पर होती रहनी चाहिए|शयन कक्ष में पौधे नही लगाने चाहिए|डाइनिंग या ड्राइंग रूम में गमले रखे जा सकते हैं|