नि:शुल्क वास्तु टिप्स पर आपका स्वागत है...


जिन्दगी में आने वाली समस्याओ से बचने के लिए नि:शुल्क वास्तु टिप्स या टोटके इस साईट पर प्राप्तकरे...
आपके सवालों के यहाँ नि:शुल्क जबाब भी दिए जायेगे।

ईश्वर आप सब का कल्याण करे !!!
Showing posts with label टोटके. Show all posts
Showing posts with label टोटके. Show all posts

मानसिक शांति के लिए टिप्स

यदि आपके घर की बनावट वास्तु सम्मत है फिर भी आपके घर में बहुत शांति महसूस नहीं होती है। यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा शांति सुख और समृद्धि बनी रहे तो आप नीचे लिखें इन वास्तु टिप्स को अपनाकर घर में अद्भूत मानसिक शांति महसूस करने लगेगें।
- घर के बाहर चप्पल खोलने का एक निश्चित जगह बनाएं क्योंकि मुख्य द्वार के सामने चप्पलों के फैले रहने से घर में आने वाले हर व्यक्ति के साथ नकारात्मक उर्जा प्रवेश करती है।
- यह कोशिश करें कि घर की में कोई भी बंद घड़ी ना लगी रहे। जो घड़ी काम ना कर रही हो उसे घर में ना रखें।
- कभी भी किचन के सिंक में ज्यादा समय के लिए गंदे बर्तन ना रखें क्योंकि इससे घर में अलक्ष्मी का निवास होता है साथ ही घर के सदस्यों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न होती है।
- हर रोज कम से कम पच्चीस मिनट के लिए खिड़की जरुर खोलें, इससे कमरे से रात की उर्जा बाहर निकल जाएगी और साथ ही सूरज की रोशनी के साथ घर में सकारात्मक उर्जा का प्रवेश हो जाए।
- घर के डस्टबीन में ज्यादा कचरा इकठ्ठा ना होने दें।
- झाड़ू घर में किसी ऐसे कोने में रखें जो एकदम दिखाई ना दें।

सुखी दाम्पत्य जीवन के टोटके...


यहाँ कुछ ऐसे सरल टोटके बताये जा रहे हैं जिन्हें अपना कर अपने दांपत्य जीवन को सुखी बनाया जा सकता है|

  • जिन महिलायों के पति अधिक शराब का सेवन करते हैं तथा अपनी आय का अधिक हिस्सा शराब पर लुटातें हैं,उनके लिए यह सब से सरल उपाय है|जिस दिन आपके पति शराब पीकर घर आयें और अपने जूते और उनका जूता अपने आप ही उल्टा हो जाये तो आप उस जूते के वजन के बराबर आटा लेकर उसकी बिना तवे तथा चकले की मदद से रोटी बनाकर कुत्ते को खिला दें|कुछ ही समय में वह शराब से घृणा करने लगेंगे|यदि ऐसा संजोग लगातार कम से कम तीन दिन हो जाये तो वह तुरंत ही शराब छोड़ देंगे|
  • शराब छुड़ाने का एक उपाए यह भी है की आप किसी भी रविवार को एक शराब की उस ब्रांड की बोतल लायें जो ब्रांड आपके पति सेवन करते हैं|रविवार को उस बोतल को किसी भी भैरव मंदिर पर अर्पित करें तथा पुन: कुछ रूपए देकर मंदिर के पुजारी से वह बोतल वापिस घर ले आयें|जब आपके पति सो रहें हो अथवा शराब के नशे में चूर होकर मदहोश हों तो आप उस पूरी बोतल को अपने पति के ऊपर से उसारते हुए २१ बार " नमः भैरवाय"का जाप करें|उसारे के बाद उस बोतल को शाम को किसी भी पीपल के वृक्ष के नीचे छोड़ आयें|कुछ ही दिनों में आप चमत्कार देखेंगी|
  • कुत्ते का नाख़ून अथवा बिच्छु का डंक आप किसी भी बी हने से ताबीज में पति को धारण करवा दें|इसके प्रभाव से वो अन्य महिला का साथ छोड़ देंगे|
  • शराब छुडवाने का एक यह भी उपाय है की आप एक शराब की बोतल किसी शनिवार को पति के सो जाने के बाद उन पर से २१ बार वार लें|उस बोतल के साथ किसी अन्य बोतल में आठ सो ग्राम सरसों का तेल लेकर आपस में मिला लें और किसी बहते हुए पानी के किनारे में उल्टा गाढ़ दें जिससे बोतलों के ऊपर से जल बहता रहे|
  • आपको यदि शक हो की आपके पति के किसी अन्य महिला से सम्बन्ध हैं तो आप इसके लिए रात में थोडा कपूर अवश्य जलाया करें इससे यदि सम्बन्ध होंगे तो छूट जायेंगे|
  • रविवार की रात में सोते समय कुछ सिन्दूर बिस्तर पर पति के सोने वाले हिस्से की और बिखरा दें तथा प्रात: नहा कर माँ पार्वती का नाम लेकर उससे अपनी मांग भर लें|
  • जिस महिला से आपके पति का संपर्क है उसके नाम के अक्षर के बराबर मखाने लेकर प्रत्येक मखाने पर उसके नाम का अक्षर लिख दें|उस औरत से पति का छुटकारा पाने की ईशवर से प्रार्थना करते हुए उन सारे मखानो को जला दें तथा किसी भी प्रकार से उसकी काली भभूत को पति के पैर के नीचे आने की व्यवस्था करें|
  • किसी के पति यदि अधिक क्लेश करते हैं तो वह स्त्री सोमवार से यह उपाय आरम्भ करे |प्रथम सोमवार को अशोक वृक्ष के पास जाकर धुप-दीप से अर्चना कर अपनी समस्या का निवेदन कर जल अर्पित करें|सात पत्ते तोड़कर अपने घर के पूजास्थल में रख कर उनकी पूजा करें|अगले सोमवार को पुन:यह क्रिया दोहराएँ तथा सूखे पत्तों को मंदिर तथा बहते जल में प्रवाहित कर दें|
  • यदि पति पत्नी का आपस में बिना बात के झगड़ा होता है और झगडे का कोई कारण भी नही होता तो अपने शयनकक्ष में पति अपने तकिये के नीचे लाल सिन्दूर रखे पत्नी अपने तकिये के नीचे कपूर रखे|प्रात: पति आधा सिन्दूर घर में ही कहीं गिरा दें और आधे से पत्नी की मांग भर दें तथा पत्नी कपूर जला दे|
  • पति-पत्नी के क्लेश के लिए पत्नी बुधवार को तीन घंटे का मोंन रखें|शुक्रवार को अपने हाथ से साबूदाने की खीर में मिश्री दाल कर खिलाएं तथा इतर दान करें अपने कक्ष में भी रखें|इस प्रयोग से प्रेम में वृद्धि होती है|
  • कनेर के पुष्प को पानी मैं घिसकर अथवा तथा पीसकर उस से पति के माथे पर तिलक करें .यह भी अन्य महिला से सम्बन्ध समाप्त करने का अच्छा उपाय है .
  • जब आपको लगे की आपके पति किसी महिला के पास से आरहें हैं तो आप किसी भी बहाने से अपने पति का आंतरिक वस्त्र लेकर उसमे आग लगा दें और राख को किसी चौराहे पर फैंक कर पैरों से रगड़ कर वापिस आजाएं.
  • होली जलते समय तीन अभिमंत्रित गोमती चक्र लेकर उस महिला का नाम लेकर थोडा सिन्दूर लगाकर होली की अग्नि में फैंक दें|पति का उस महिला से पीछा छूट जायेगा|
  • किसी अन्य महिला के पीछे आपके पति यदि आपका अपमान करते हैं तो किसी भी गुरूवार को तीन सो ग्राम बेसन के लड्डू ,आटेके दो पेड़े,तीन केले व इतनी ही चने की गीली दाल लेकर किसी गाय को खिलाये जो अपने बछड़े को दूध पिला रही हो|उसे खिला कर यह निवेदन करें की हे माँ,मैंने आपके बच्चे को फल दिया आप मेरे बच्चे को फल देना|कुछ ही दिन में आपके पति रस्ते में आ जायेंगे|
  • गुरूवार को केले पर हल्दी लगाकर गुरु के १०८ नामों के उच्चारण से भी पति की मनोवृति बदलती है|
  • केले के वृक्ष के साथ यदि पीपल के वृक्ष की भी सेवा कर सकें तो फल और भी जल्दी प्राप्त होता है|
  • गृह क्लेश दूर करने के लिए तथा आर्थिक लाभ के लिए गेँहू शनिवार को पिसवाना चाहिए|उसमे प्रति दस किलो गेँहू पर सो ग्राम काले चने डालने चाहिए|
  • यदि किसी महिला अथवा किसी अन्य कारण से आपको लग रहा है की आपका परिवार टूट रहा है अथवा तलाक तक की हालत पैदा हो गयी हैं तो ऐसे परिस्थिति से बचाव के लिए किसी शिव मंदिर में श्रावण मास में आप किसी विद्वान ब्राह्मण से ग्यारह दिन तक लगातार 'रुद्राष्टध्यायी' जिसे म्हारुदरी यग भी कहते हैं ,से अभिषेक करवाएं|
  • यदि स्त्री को श्वेत प्रदर ,मासिक धर्म में अनियमितता अथवा इसके होने पर कमर दर्द हो तो वह पीपल की जटाको गुरूवार की दोपहर में काट कर छाया में सुखा लें|जब जटा अच्छी तरह से सुख जाये तो उसे पीस कर २०० ग्राम दही में १० ग्राम जटा का चूर्ण का नियमित सात दिन तक सेवन करे तथा रात में सोते समय त्रिफला चूर्ण भी सादा जल से ले|सात दिन में इस समस्या से मुक्ति मिल जाएगी |
  • यदि किसी स्त्री का समय से पहले अर्थात ४२ वर्षायु से पहले ही मासिक रुक जाये तो उस स्त्री को पुन:मासिक धर्म आरम्भ करने के लिए इन्द्रायन की जड़ का योनी पर धुआं देने से लाभ प्राप्त होता है|
  • यदि किसी स्त्री अथवा कन्या को मासिक से पहले पेट में बहुत दर्द होता है,तो उसे रात में सोते समय मूंज की रस्सी से पेट बाँध लें,प्रात: उस रस्सी को किसी चौराहे पर फैंक देने से लाभ होता है.
  • यदि किसी स्त्री को मासिक धर्म के समय कमर में दर्द हो तो वह मासिक आरम्भ होने से तीन दिन पहले पीपल की जड़ वह पीपल की सुखी शाखा को काले कपडे में लपेट कर अपने तकिये के नीच रख लें.
  • यदि किसी महिला को पेट मैं किसी कारण से अधिक दर्द रहता है तो वह मंगलवार से अपने सिरहाने किसी ताम्बे के लोटे में जल रखे और प्रति उठाने खाली पेट उस जल का सेवन करें .इस प्रकार से हर प्रकार के पेट दर्द का निवारण हो जायेगा .
  • प्रसूता के पेट पर यदि केसर का लेप किया जाये तो भी प्रसव आसानी से हो जाता है .
  • प्रसव काल से कुछ ही समय पहले यदि प्रसूता को १०० ग्राम गोमूत्र पिलाया जाये तो प्रसव आसानी से हो जाता है .
  • विवाहित महिला को अपने परिवार की सलामती के लिए ही माँ दुर्गा चालीसा के साथ माँ के १०८ नाम अथवा ३२ नाम की माला का जाप करना चाहिए .
  • कभी किसी महिला को दान करने की इच्छा हो तो दान सामग्री में लाल सिन्दूर के साथ इतर की शीशी ,चने की दाल तथा केसर अवश्य रखें .इस से सुहाग की आयु में वृद्धि होती है.

टोटका : सफलता प्राप्ति के लिए शिवपूजा

आप यदि संकट से घिरे हैं। आपका कोई काम नहीं बन रहा हैं। आप किसी विशेष काम के लिए जा रहे हैं और चाहते हैं कि आपका काम सफल हो जाए तो आप इस सावन के महीने में इस उपाय को अपनाकर अपने सारे कामों में शीघ्र सफलता पा सकते हैं।

प्रयोग विधि:

- सावन महीने के शुक्ल पक्ष के पहले सोमवार से करें ।
- किसी भी शिवमंदिर में जाकर शिवलिंग पर दूध की धार चढ़ाएं।

- मन ही मन ऊं नम: शिवाय का जाप करते हुए जिस कार्य के लिए आप जा रहे हैं, उसे पूर्ण करने की प्रार्थना करें। ध्यान रहे कि दूध की धार तब तक टूटनी नहीं चाहिए जब तक कि प्रार्थना पूर्ण न हो जाए।


- अंत में चंदन से शिवलिंग का पूजन कर सफेद रंग के प्रसाद के साथ पांच किसमिस, पांच पताशे व लोंग का जोड़ा चढ़ाएं। फिर हाथ जोड़कर घर आ जाए।

दीपावली पर किये जाने वाले टोटके...

  • यदि आप वर्ष भर माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद चाहते हैं तो दीपावली की रात्रि में ठीक १२ बजे ११ घी के दीपक जलाकरअपने निवास के मध्य भाग में आकर एक चक्र बनाकर उसके मध्य रोली से "श्री"लिखें वह १०८ बार ही उच्चारणकरके माँ लक्ष्मी से अपने घर में वास करने का निवेदन करें|
  • दीपावली के पूजन के समय लाल कपडे में कलि हल्दी के सिन्दूर वह कुछ सिक्के अथवा रुपयों का भी पूजन करें|अगले दिन उनको उसी लाल कपडे में बाँधकर अपने धन रखने के स्थान पर रखें|फिर इस पर्योग का चमत्कार देखें |
  • दीपावली के पूजन के समय आप ५०१ ग्राम सूखे छुआरे का भी पूजन करें|अगले दिन उन कहारों को लाल कपडे में बाँध क्र अपने धन रखने के स्थान पर रखें|५१ दिन तक लगातार एक रूपया किसी भी मंदिर में माँ लक्ष्मी के नाम से अर्पित करें और माँ लक्ष्मी से अपनी सम्पन्नता का निवेदन करें|
  • दीपावली के पूजन से पहले आप किसी भी सुहागिन इस्त्री को अपनी पत्नी के द्वारा सुहाग सामग्री अवश्य दिलवाएं|इसमें माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं|सामग्री में कोई भी इत्र अवश्य होना चाहिए|
  • आप दीपावली का पूजन करने से पहने एक नारियल वह खीर अपने पूरे घर में ले के घूमें|इसमें यह ध्यान रखें की जिस स्थान से एक बार निकल चुके हो तो दुबारा वहन न जायें अर्थात ऊपर से चलने आरम्भ क्र नीचे होते हुए मुख्य द्वार पर आकर नारियल को फोड़ दे वह खीर वहीं छोड़ दें
  • यदि आपके घर में कोई बार-बार बीमार होता है अथवा नजर लगती है तो आप दीपावली पूजन से पहले एक आटे काचार मुख का दीपक बना कर उसमें कपूर भर दें|१२५ ग्राम फिटकरी के साथ पीड़ित व्यक्ति के पूरे शरीर से २१ बारउल्टा उसर करें और किसी चुराहे पर आकर उस दीपक के कपूर को जला दें तथा फिटकरी दक्षिण दिशा की और फैंकदें और वापिस जायें|इसमें यह ध्यान रखें की आप मुड़कर वापिस देखें|घर में परवेश से पहले हाथ-पैर अवश्यधो लें|अगले दिन किसी मेहतर को ११ रूपए अवश्य दान करें|यदि संभव हो तो पादित का कोई पुराना वस्त्र भी दानकर दें|यदि आप इस दीपावली पर यह चाहते हैं की माँ लक्ष्मी का आपके घर में स्थाई वास हो तो शहद तथा कचनारके पत्तों को भी पूजन करें अगले दिन दिन दोनों को चांदी की डिब्बी मैं रख कर लाल वस्त्र में बांध कर अपने धन रखनेके स्थान पर रख दें |
  • आप धन तेरस पर श्री कुबेर यंत्र का विधि-विधान से पूजन करें| आप दीपावली के पूजन के समय माँ लक्ष्मी कीपुरानी तस्वीर पर अपनी पत्नी के हाथ से पूर्ण सुहाग सामग्री अर्पित करें |अगले दिन आपकी पत्नी स्नान कर पूजाकरके उस सामग्री को माँ लक्ष्मी का परसाद मान कर उठाकर स्वयं प्रयोग कर माँ लक्ष्मी से निवेदन करे तो वर्ष भरमाँ लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक सम्पन्नता रहती है

११ फ़रवरी २००९ के ५ टोटके

  • घर में पैसा रखने वाली अलमारी का मुंह उत्तर की तरफ़ रखे, ऐसा करने से घर में लक्ष्मी बदती है।
  • किसी भी रोज़ संध्याकाल में गाय को कच्चा ढूढ़ मिटटी के किसी बर्तन में भरकर बाएँ हाथ से नज़र लगे बच्चे के सर से सात बार उतारकर चौराहे पर रख आयें या किसी कुत्ते को पिला दे, नज़र दोष दूर हो जायेगा।
  • घर के किसी भी कार्य के लिए निकलते समय पहले विपरीत दिशा में ४ पग जावें, इसके बाद कार्य पर चले जाएँ, कार्य जरूर बनेगा।
  • परिवार में सुख-शान्ति और सम्रद्धि के लिए प्रतिदिन प्रथम रोटी के चार बराबर भाग करें, एक गाय को, दूसरा काले कुत्ते को, तीसरा कौए को और चौथा चौराहे पर रख दें।
  • हल्दी की ७ साबुत गाठें ७ गुड़ की डलियाँ, एक रूपये का सिक्का किसी पीले कपड़े में वीरवार को बांधकर रेलवे लाईन के पार फेंक दें, फेंकते समय अपनी कामना बोलें, इच्छा पूर्ण होने की सम्भावना हो जायेगी।

९ फ़रवरी २००९ के ५ टोटके

  • महीने में एक बार पीला पेठा साबुत चलते पानी में बहाने से घर की बिमारी दूर हो जाती है।
  • पीपल के नीचे जाकर ११ बार "श्री राम जय राम जय जय राम" का जाप करने से आपको हर समस्या से मुक्ति मिल जाती है।
  • अगर आपको विदेश जाने में रुकावट आ रही हो तो शनिवार के दिन १२ बजे दिन में अपनी लम्बाई नाप कर उसे ५ गुना ज्यादा लंबा लाल धागा जटा वाले नारियल पर लपेट कर चलते पानी में बहायें, ऐसा ५ बार करने से सफलता जरूर मिलेगी।
  • माथे पर केसर का तिलक लगाने से व काले कुत्ते की सेवा करने से भी विदेश योग जल्दी बनता है।
  • ध्यान रखें कि बुधवार को किसी को भी धन उधार न दें, यह पैसा कभी वापिस नही आएगा।

दिनांक ६ फ़रवरी २००९ के ५ टोटके

  • आपके घर में जितने दरवाजे हैं उनमे समय पर तेल देना चाहिए, दरवाजों में से किसी प्रकार की आवाज़ नही आनी चाहिए, अगर ऐसा होता है तो घर में क्लेश रहता है।
  • हर रोज घर की पहली रोटी गाय को व आखिरी रोटी कुत्ते को दी जाए तो घर की तरक्की को कोई नही रोक सकता।
  • घर में कच्चा हिस्सा जरूर होना चाहिए और उसमे तुलसी का पौधा लगायें, आपके काम में कभी कोई रुकावट नही आयेगी।
  • सुबह उठकर अपने दोनों हाथों को अपने मुंह पर फेरकर हाथ देखने से किस्मत चमकती हैं।
  • घर में बरकत व तरक्की के लिए शनिवार को गेहूं पिसवायें व उसमे १०० ग्राम काले चने व ७ तुलसी के पत्ते मिलाएं।

आज दिनांक ५ फ़रवरी २००९ के ५ टोटके

  • सुबह उठ कर सबसे पहले घर की मालकिन अगर एक लोटा पानी घर के मुख्य द्वार पर डालती है तो घर में लक्ष्मी देवी के आने का रास्ता खुल जाता हैं।
  • अगर आप चाहते हैं की घर में सुख शान्ति बनी रहे तो हर एक अमावास के दिन घर की अच्छी तरह सफाई करके (बेकार सामान घर में न रखें) कच्ची लस्सी का छिट्टा देकर ५ अगरबत्ती जलाइए।
  • महीने में २ बार किसी भी दिन घर में उपला जलाकर लोबान व गूगल की धुनी देने से घर में उपरी हवा का बचाव रहता हैं तथा बीमारी दूर होती है।
  • आपके घर में अगर अग्नि कोण में पानी की टंकी रखी हो तो घर में कर्जा व बीमारी कभी समाप्त नही होती है इससे बचने के लिए इस कोने में एक लाल बल्ब लगा दें जो हर वक्त जलता रहे।
  • नमक को कभी भी खुला न रखें।